डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर में हुए सड़क हादसों ने एक बार फिर से शराबबंदी कानून की पोल खोल कर रख दी है। समस्तीपुर के वैनी थाना क्षेत्र में अहले सुबह 3 बजे एक पिकअप अनियंत्रित हो कर पलट गई,जिसकी सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो पुलिस के होश उड़ गए।

इस पिकअप से भाड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई। घटना इमली चौक से ताजपुर जाने वाली मुख्य सड़क पर मूजौना मंदिर के पास की है।वही मौके से पिकअप चालक और खलासी फरार हो गए थे।उत्पाद विभाग की टीम ने पिकअप से 92 पेटी में रखे 828 लीटर शराब बरामद किया है।
इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में वाहन मालिक , चालक और अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है साथ ही उत्पाद विभाग की टीम ने उजियारपुर थाना क्षेत्र के मालती गांव के वार्ड-6 में गुप्त सूचना पर कारवाई करते हुए अंग्रेजी शराब के साथ एक कारोबारी राजीव कुमार को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने इसके पास से 6 पेटी में रखे 60 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट