बेगूसराय में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई: नापतोल विभाग का क्लर्क 5 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

बेगूसराय मे निगरानी की बड़ी कारवाई सामने आयी है इस करावाई मे निगरानी की टीम ने माप तौल बिभाग के एक क्लर्क पुष्कर कुमार को पांच हजार रुपया रिश्वत लेते हुए उनके कार्यालय से गिरफ्तार किया है। 

- Sponsored Ads-

आरोप है की पुष्कर कुमार एक किराना दुकानदार से पांच हजार रिश्वत की मांग की थी जिसकी शिकायत किराना दुकानदार ने निगरानी से की थी। मामला दर्ज होते ही निगरानी की टीम एक्शन मे आयी। इसी कड़ी मे आज बादी जैसे ही पुष्कर कुमार को ऑफिस मे रिश्वत की राशि दे रहा था उसी वक्त निरागनी की टीम ने उसे धर दबोचा।

 बेगूसराय में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई: नापतोल विभाग का क्लर्क 5 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार 2इस संबंध मे निगरानी के पवन कुमार पुलिस उपाधीक्षक निगरानी विभाग  ने बताया की बेगूसराय के हेमरा के रहने वाले किराना दुकानदार उमेश साह से  सहायक नियंत्रक नापतोल कार्यालय बिष्णुपुर मे कार्यरत पुष्कर कुमार ने दुकान की अनुज्ञप्ति के नवीनीकरण के लिए पांच हजार रूयाया की मांग की थी। उमेश साह पैसा देने से इंकार कर रहे थे और इसकी शिकायत निगरानी से की 

बेगूसराय में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई: नापतोल विभाग का क्लर्क 5 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार 3निगरानी ने इस संबंध मे कांड दर्ज कर जाँच की गयीं तो मामला सत्य पाया गया। आरोपी ने लाइसेंस को रिन्यूअल के लिए कुल दस हजार की मांग की थी। आरोपी द्वारा डरा धमका कर पांच हजार रूपया पहले ले लिया गया था।। बचा हुआ रुपया आज देने के लिए दुकानदार सहायक नियंत्रक नापतोल कार्यालय  विष्णुपुर पहुंचा और लिपिक को पांच हजार जैसे ही घूस के रूप मे दिया निगरानी की धावा टीम ने पुष्कर कुमार को मौके से धर दबोचा। 

Share This Article