नालंदा में नीलगायों के आतंक पर प्रशासन का प्रहार: तीन शूटरों ने 8 नीलगायों को मार गिराया

DNB Bharat Desk

नालंदा जिले में अन्नदाताओं की परेशानी इन दिनों चरम पर है। खेतों में लहलहाती फसलें पर नीलगायों का आतंक नजर आ रहा है। नीलगायों के झुंड किसानों की महीनों की मेहनत को पल भर में तबाह कर रहे हैं। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि परेशान किसानों ने स्थानीय प्रशासन से मदद की गुहार लगाई।

- Sponsored Ads-

नालंदा में नीलगायों के आतंक पर प्रशासन का प्रहार: तीन शूटरों ने 8 नीलगायों को मार गिराया 2किसानों की पीड़ा को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने वन विभाग की सहायता से बड़ी कार्रवाई की। रहुई प्रखंड के सोनसा पंचायत के टाल क्षेत्र में वन विभाग की ओर से तीन प्रशिक्षित शूटरों को तैनात किया गया। कार्रवाई के दौरान शूटरों ने इलाके में घूम-घूम कर आठ नीलगायों को मार गिराया, जिससे फिलहाल किसानों को राहत मिली है। स्थानीय किसानों का कहना है कि पिछले कई महीनों से रहुई प्रखंड के कई पंचायतों में करीब सौ से अधिक नीलगायों का आतंक फैला हुआ है।

नालंदा में नीलगायों के आतंक पर प्रशासन का प्रहार: तीन शूटरों ने 8 नीलगायों को मार गिराया 3सात सौ एकड़ मे गेहूं, मसूर, धनिया और सरसों जैसी तैयार फसलें नीलगायों द्वारा पूरी तरह बर्बाद कर दी गईं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। किसानों का कहना है कि अगर समय रहते प्रशासन ने कदम नहीं उठाया होता, तो हालात और भी बदतर हो सकते थे। प्रशासन की इस कार्रवाई से भले ही फिलहाल राहत मिली हो, लेकिन किसानों की मांग है कि नीलगायों के स्थायी समाधान के लिए ठोस और दीर्घकालिक व्यवस्था की जाए।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article