नालंदा: मगध होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज के पूर्व सचिव पर धोखाधड़ी और जालसाजी के गंभीर आरोप, कॉलेज प्रशासन ने की कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

DNB Bharat Desk

 

अवैध नियुक्ति और दस्तावेजों के दुरुपयोग का मामला

डीएनबी भारत डेस्क

मगध होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के पूर्व सचिव अनिल कुमार सिंह पर कॉलेज प्रशासन ने धोखाधड़ी और जालसाजी के गंभीर आरोप लगाए हैं। कॉलेज के वर्तमान प्राचार्य डॉ. कुमार सौरभ ने कॉलेज सभागार में प्रेस वार्ता का आयोजन कर उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि पूर्व सचिव अनिल सिंह ने 10 जून 2024 को अपना इस्तीफा दे दिया था,

- Sponsored Ads-

नालंदा: मगध होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज के पूर्व सचिव पर धोखाधड़ी और जालसाजी के गंभीर आरोप, कॉलेज प्रशासन ने की कानूनी कार्रवाई की चेतावनी 2लेकिन इसके बावजूद वे कॉलेज के लेटरहेड और सचिव की मुहर का दुरुपयोग कर रहे हैं। एक विशेष घटना का उल्लेख करते हुए, डॉ. सौरभ ने बताया कि 27 अगस्त 2024 को श्री सिंह ने अवैध रूप से रमेश प्रसाद को महाविद्यालय के नए प्रभारी प्राचार्य के रूप में नियुक्त करने का दावा किया और इस झूठी सूचना को मीडिया में प्रचारित करवाया।

नालंदा: मगध होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज के पूर्व सचिव पर धोखाधड़ी और जालसाजी के गंभीर आरोप, कॉलेज प्रशासन ने की कानूनी कार्रवाई की चेतावनी 3यह नियुक्ति नेशनल काउंसिल ऑफ होम्योपैथिक के नियमों का उल्लंघन है, क्योंकि प्राचार्य पद के लिए एमडी डिग्री और 50 वर्ष से कम उम्र अनिवार्य है। मगध होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने अवैध नियुक्ति और दस्तावेजों के दुरुपयोग का मामले को लेकर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article