खोदावंदपुर समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से तीन चिकित्सको का तबादला, ड्यूटी से गायब रहने पर हुई कार्रवाई

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से चिकित्सक गायब की खबर प्रकाशित सामुदायिक स्वास्थय केंद्र खोदावंदपुर से चिकित्सक नदारत , सीएस ने फोन पर किया रोगी का इलाज” ने रंग लाया। और आखिरकार कारणपृच्छा बाद सिविल सर्जन बेगूसराय प्रमोद कुमार ने आयुष चिकित्सक (संविदा)डॉ. बरकतउल्ला , डॉ.मुस्तफा, आरबीएच के डॉक्टर रूपम कुमारी को स्थान्तरित कर दिया है।

- Sponsored Ads-

डॉ. बरकतउल्ला का स्थान्तरण अतिरिक्त प्राथिमिक स्वास्थ्य केंद्र सकरौली, डॉ. मुस्तफा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेरिया बरियारपुर, डॉ. रूपम मंसूरचक और डाटा ऑपरेटर ब्रजेश को एस कमाल किया गया है। बताते चले कि विगत दिनों अहले सुबह मेघौल गांव से एक रोगी मंजू कुमारी खोदावंदपुर अस्पताल आपात कक्ष में इलाज के लिए आई थी। लेकिन रोस्टर के अनुसार उस रोज डियूटी पर तैनात डॉ. बरकतउल्ला गायब था। जिसपर रोगी के परिजन ने शिकायत सिविल सर्जन बेगूसराय से किया था।

तथा इसकी शिकायत मुख्यमंत्री , स्वास्थ्य मंत्री व डीएम को मेल से भेजा था। सीएस ने तत्काल रोगी के लक्षणानुसार फोन पर ही इलाज किया था।तथा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए  सीएचसी प्रभारी डॉ. दिलीप कुमार एवं डियूटी से गायब डॉ. बरकतउल्ला से कारण पृच्छा की मांग किया  था । तत्पश्चात सिविल सर्जन ने आरोपित चिकित्सक का तबादला अन्यत्र कर दिया गया है।

 

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article