समस्तीपुर का एएचएस नर्सिंग कॉलेज बिहार में सर्वश्रेष्ठ, स्वास्थ्य मंत्री ने ‘बेस्ट मेंटी कॉलेज’ अवार्ड से नवाजा

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर. शहर के दुधपुरा जेल चौक स्थित एएचएस नर्सिंग कॉलेज को बिहार में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से बेस्ट मेंटी नर्सिंग कॉलेज पुरस्कार से सम्मानित किया गया. यह सम्मान पटना के ऊर्जा भवन में सोमवार को आयोजित स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रम में संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर गौहर हक को प्रदान किया.

- Sponsored Ads-

कार्यक्रम में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे. स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार, रजिस्ट्रार माया वर्मा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे.

समस्तीपुर का एएचएस नर्सिंग कॉलेज बिहार में सर्वश्रेष्ठ, स्वास्थ्य मंत्री ने ‘बेस्ट मेंटी कॉलेज’ अवार्ड से नवाजा 2समारोह के दौरान एएचएस नर्सिंग कॉलेज को पूरे बिहार में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेस्ट मेंटी नर्सिंग कॉलेज का पुरस्कार दिया गया. साथ ही इंडियन नर्सिंग काउंसिल नई दिल्ली भारत सरकार से मान्यता प्राप्त करने में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए कॉलेज को विशेष रूप से सम्मानित किया गया.

Share This Article