भाषा और गणित में दक्षता हासिल करने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर में भाषा और गणित में दक्षता हासिल करने वाले बच्चों को शनिवार को निपुण बैज देकर सम्मानित किया गया।इसके तहत कक्षा एक से तीन के दक्ष बच्चों को चिह्नित किया गया था। बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के कौशलों को कक्षा एक, दो एवं तीन के बच्चों में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जागरूकता लाने के लिए विद्यालय में चेतना सत्र के दौरान निपुण गीत बजाया गया।

- Sponsored Ads-

भाषा एवं गणित की कक्षावार दक्षता प्राप्त कर चुके पहली से तीसरी कक्षा के बच्चों को ‘मैं हूं निपुण’ बैज से सम्मानित किया गया। साथ ही जिन शिक्षकों की कक्षा के कम से कम 80 प्रतिशत छात्र बुनियादी भाषा एवं गणित के कौशल से पूर्ण हो गए हैं, उनको निपुण शिक्षक के रूप में सम्मानित किया जाएगा।के लिए विद्यालयों, कार्यालय एवं प्रखंड संसाधन केन्द्रों के भवन के बाहर निपुण लोगों एवं लक्ष्य का प्रदर्शन कराया जाएगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article