भगवानपुर में मिडिल स्कूल मेहदौली में सेवानिवृत्त शिक्षक अमर शंकर सिंह को दी गई भावभीनी विदाई

DNB Bharat Desk

भगवानपुर |प्रखंड के मिडिल स्कूल मेहदौली में को आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह में का सेवानिवृत्त शिक्षक अमर शंकर सिंह को भावभीनी विदाई दी गई।समारोह की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिंह ने की। विद्यालय परिवार सहित शिक्षकों सेवानिवृत  शिक्षक को चादर, स्मृति चिन्ह और कलम देकर सम्मानित किया गया।प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान सचिव उमेश प्रसाद सिंह ने कहा कि शिक्षक कभी रिटायर नहीं होते है।

- Sponsored Ads-

वे निश्चित समय सीमा के बाद अपने कार्य दायित्व से आजाद होते हैं।उन्होंने कहा कि अमरशंकर सिंह एक कर्तव्यनिष्ठ, समयनिष्ठ, विषय के ज्ञाता और व्यवहारिक शिक्षक रहे हैं। उन्होंने बच्चों के भविष्य को संवारने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज हमेशा इनके योगदान को याद रखेगा।

भगवानपुर में मिडिल स्कूल मेहदौली में सेवानिवृत्त शिक्षक अमर शंकर सिंह को दी गई भावभीनी विदाई 2शिक्षकों  ने उनके कार्यकाल के अनुभव साझा किए।  इस स्कूल में बिताए पल हमेशा यादगार रहेंगे।वक्ताओं ने उनके स्वस्थ्य जीवन की कामना की।स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मंत्र मुग्ध कर दिया।मौके पर शिक्षक नेता मो रईस उद्दीन, संजय कुमार हिटलर, रामप्रवेश महतो, बीआरसी कर्मी मिथलेश कुमार, कमल मौर्य, वैदेही कुमारी, अन्नू भारती,

भगवानपुर में मिडिल स्कूल मेहदौली में सेवानिवृत्त शिक्षक अमर शंकर सिंह को दी गई भावभीनी विदाई 3प्रधानाध्यापक संजीव कुमार, मनोज कुमार, बाबुल प्रसाद सिंह, सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद थे।मंच संचालन और   धन्यवाद ज्ञापन गोपाल कुमार ने किया।

Share This Article