10 वीं और 12वीं के परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र – छात्राओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन

DNB Bharat Desk

भगवानपुर प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  मेहदौली के प्रांगण में शुक्रवार को बीएसईबी द्वारा आयोजित 10 वीं और 12वीं के परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र छात्राओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इसमें सफल बच्चों को विद्यालय परिवार की ओर से कलम, डायरी,कॉपी आदि देकर सम्मानित किया गया। 

- Sponsored Ads-

प्रभारी प्रधानाध्यापक कीर्ति किरण ने मैट्रिक और इंटर में सफल बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मेहनत से सफलता मिलती है।10 वीं के विद्यालय टॉपर आदेश कुमार,11 वीं के कला संकाय के विधाता कुमारी व विज्ञान में रवि कुमार  रहे।

10 वीं और 12वीं के परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र - छात्राओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन 2क्लास 9 व 11 के वार्षिक परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे को भी सम्मानित किया गया। मौके पर शिक्षक अमित कुमार ठाकुर,नितेश कुमार,अजीत कुमार,शानू नुपूर, बन्दना कुमारी,रिंकू कुमारी,बबीता कुमारी,रूबी कुमारी सहित बच्चे मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article