पीएमश्री मध्य विद्यालय सकरबासा में दीक्षांत समारोह का आयोजन

DNB Bharat Desk

पीएमश्री मध्य विद्यालय सकरबासा में 8वीं उतीर्ण छात्र/छात्राओं के लिये विद्यालय द्वारा आयोजित प्रारंभिक दीक्षांत समारोह में सामाजिक संस्था बेटर सोसाइटी के द्वारा 8वीं उतीर्ण सभी 92 छात्र/छात्राओं को ऑक्सफोर्ड करंट इंग्लिश ट्रांसलेशन की पुस्तक देकर सम्मानित किया गया।

- Sponsored Ads-

दीक्षान्त समारोह मुख्य दीक्षान्तकर्ता विनय कुमार सिंह प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी चेरियाबरियारपुर,डॉ मृत्युंजय कुमार, सभी गणमान्य अतिथि,एवं विद्यालय के शिक्षकों को बेटर सोसाइटी संस्था के सदस्यों द्वारा अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।इस संस्था द्वारा क्षेत्र में समय- समय पर शिक्षा के प्रति लगाव बढ़ाने हेतु विभिन्न प्रकार से छात्र – छात्राओं के बीच शिक्षण सामाग्री वितरण करती है।

पीएमश्री मध्य विद्यालय सकरबासा में दीक्षांत समारोह का आयोजन 2बेटर सोसाइटी के पदाधिकारियों एवं सभी सदस्यों ने छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।संस्था के सचिव चंदन कुमार पासवान, कोषाध्यक्ष गोविन्द कुमार यादव,सदस्य मिथलेश मांझी,राकेश कुमार,जियायल आजाद,मंजय यादव, अफशर साहिल, लक्ष्मण कुमार महतो, रौशन कुमार,मंचुन यादव,सिंटू कुमार आदि दीक्षांत समारोह में उपस्थित थे।

Share This Article