साहित्यकार प्रदीप मिश्रा ने राष्ट्रकवि दिनकर की मिट्टी को प्रणाम किया
डीएनबी भारत डेस्क

दिनकर पुस्तकालय, सिमरिया में शनिवार को प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के राष्ट्रीय महासचिव साहित्यकार प्रदीप मिश्र अजनबी व अझवी पत्रिका की संपादक सीमा शर्मा मंजरी मिश्रा पहुंचे। पुस्तकालय के पदाधिकारियों ने दोनों अतिथियों को चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया।
वहीं साहित्यकार प्रदीप मिश्रा ने राष्ट्रकवि दिनकर की मिट्टी को प्रणाम किया। बैठक में मौजूद ग्रामीण बुद्धिजीवियों से संवाद स्थापित करते हुए कहा उन्होंने कहा कि अपनी भारतीय संस्कृति व भाषा को समृद्ध करना है। हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिलाने के लिए प्रेरणा संस्था लगातार काम कर रही है।
दिनकर पुस्तकालय के अध्यक्ष विश्वंभर सिंह ने पुस्तकालय द्वारा संचालित विविध कार्यक्रमों से अवगत कराया। मौके पर राजेश कुमार सिंह, प्रवीण प्रियदर्शी, विश्वभूषण गुप्ता, राजेंद्र राय, संजीव फिरोज, विनोद बिहारी, जीतेन्द्र झा, विष्णुदेव राय, अमर कुमार, कृष्ण मुरारी, मनीष कुमार, मनीष मधुकर समेत कई लोग मौजूद थे।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट