डीएनबी भारत डेस्क
वीरपुर थाना क्षेत्र के कारीचक छपकी वार्ड नं 10 के मोहम्मद अरमान ने वीरपुर थाना में आवेदन देते हुए अपने हीं ग्रामीण मोहम्मद आलेनवी मोहम्मद सुफियान के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। थाना को दिए आवेदन में मोहम्मद अरमान ने बताया है कि मैं तीन कट्ठा चार धूर जमीन 20 लाख रुपए में बभनगामा निवासी प्रमोद सिंह के पुत्र के यहां बेचा है।

जिसकी अगुवाई मोहम्मद आलेनवी ने किया। जमीन खरीदी करने वाले कुछ रूपए मेरे खाते में और 10 लाख रुपए आलेनवी के खाते में दिया जो रिश्ते में मामू भी है।जब मैं रूपए मांगने लगा तो उन्होंने विभिन्न डेटों में 2 लाख 85 हजार रुपए दिए। शेष रूपए मांगने पर मोहम्मद आलेनवी और सुफियान ने अपने अपने हाथों में पहने फाइटर्स से जानसे मार देने की नियत से हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया।
और धमकी दिया है कि आइंदा रूपए मांगोगे या किसी को प्रचारोंगें तो जान से मार कर फेंक देंगे।इस संबंध में थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि आवेदक के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर आगे कि कारवाई सुरु कर दिया गया है।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट