नालंदा: दबंग बनने की सनक में युवक ने सरेआम चलाई गोली,दीपनगर पुलिस ने दुःखी होटल के पास से किया गिरफ्तार,एक देशी कट्टा दो जिंदा कारतूस भी बरामद

DNB Bharat Desk

नालंदा जिले के बिहारशरीफ में युवाओं के बीच सोशल मीडिया पर वायरल होने और दबंग बनने की होड़ में कानून की धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। दीपनगर थाना क्षेत्र के चोरा बगीचा के पास कारगिल चौक स्थित दुखी होटल के निकट हवाई फायरिंग की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

- Sponsored Ads-

गोली चलने की आवाज सुनते ही लोग इधर-उधर भागने लगे।घटना की सूचना मिलते ही दीपनगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान चंदन कुमार और देवीदयाल कुमार के रूप में हुई है।

नालंदा: दबंग बनने की सनक में युवक ने सरेआम चलाई गोली,दीपनगर पुलिस ने दुःखी होटल के पास से किया गिरफ्तार,एक देशी कट्टा दो जिंदा कारतूस भी बरामद 2पुलिस ने तलाशी के दौरान उनके पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है।सदर डीएसपी अमरनाथ ने बताया कि पूछताछ में दोनों युवकों ने इलाके में दहशत फैलाने और दबंग बनने की चाहत में गोलीबारी करने की बात स्वीकार की है। फिलहाल, दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

Share This Article