समस्तीपुर: रामनवमी पर भक्ति और भाईचारे का संगम, बजरंग दल की विशाल भव्य शोभायात्रा, मुस्लिम समुदाय ने शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा में विशाल भव्य शोभा यात्रा के दौरान मुस्लिम युवाओं ने शोभा यात्रा पर पुष्प का वर्षा कर स्वागत किया। और राम भक्तों को गले लगा कर भाईचारा का संदेश दिया। बजरंग दल के नेतृत्व में निकली विशाल शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र बनी रही। 

- Sponsored Ads-

रोसड़ा कर्पूरी ठाकुर स्टेडियम से आरंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई यह यात्रा गुजरी, तो जगह-जगह पुष्पवर्षा और जय श्रीराम के उद्घोष से माहौल भक्तिमय हो उठा।  मुस्लिम समुदाय के युवाओं और बुजुर्गों ने शोभायात्रा पर फूल बरसाए और पानी की बोतले देकर रामभक्तों का स्वागत किया, यह एक तस्वीर, जिसने रोसड़ा की गंगा-जमुनी तहज़ीब को फिर से रेखांकित किया। 

समस्तीपुर: रामनवमी पर भक्ति और भाईचारे का संगम, बजरंग दल की विशाल भव्य शोभायात्रा, मुस्लिम समुदाय ने शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर किया स्वागत 2ऑक्सीजन मैन सिकंदर आलम ने कहा की त्योहार सबके होते हैं, इंसानियत सबसे बड़ी है। वहीं, जाकिर हुसैन ने कहा की यह मोहब्बत रोसड़ा की पहचान है।  रोसड़ा शहर के कर्पूरी ठाकुर स्टेडियम परिसर में सुबह से ही भगवा पताकाएं फहरने लगी थीं। ढोल-ताशा, शंख-ध्वनि और ‘जय श्रीराम’ के नारों के बीच श्रद्धालु टोलियों में जुटने लगे। आयोजकों के अनुसार, दोपहर भीड़ कई हजार में तब्दील हो गई। 

समस्तीपुर: रामनवमी पर भक्ति और भाईचारे का संगम, बजरंग दल की विशाल भव्य शोभायात्रा, मुस्लिम समुदाय ने शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर किया स्वागत 3स्टेडियम में पूजा-अर्चना और आरती के बाद शोभायात्रा को रवाना किया गया। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और बजरंगबली समेत विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और सुसज्जित रथों पर सजाई गई थीं। कई मार्ग में कई स्थानों पर महिलाओं ने रंगोली बनाकर आरती की थाल सजाकर झांकियों का स्वागत किया। 

समस्तीपुर: रामनवमी पर भक्ति और भाईचारे का संगम, बजरंग दल की विशाल भव्य शोभायात्रा, मुस्लिम समुदाय ने शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर किया स्वागत 4शोभायात्रा का नेतृत्व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया। आयोजकों ने शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रशासन, पुलिस बल, नगरवासियों और विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय के उन लोगों का आभार जताया, जिन्होंने फूल-पानी से स्वागत कर सौहार्द की परम्परा को आगे बढ़ाया। रोसड़ा की यह तस्वीर भक्ति के साथ भाईचारा लंबे समय तक याद रखी जाएगी।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article