नालंदा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, फोड़े पटाखे, नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मिठाइयाँ बाँटी

DNB Bharat Desk

भारतीय जनता पार्टी के नालंदा जिला कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर खुशियाँ मनाईं। 

- Sponsored Ads-

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाईं, पटाखे फोड़े और ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी और उनके नेतृत्व में पार्टी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

नालंदा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, फोड़े पटाखे, नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मिठाइयाँ बाँटी 2जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि नितिन नवीन का भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना बिहार के प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए अत्यंत गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि नितिन नवीन के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी अभूतपूर्व सफलता की ओर अग्रसर होगी और संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी। 

नालंदा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, फोड़े पटाखे, नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मिठाइयाँ बाँटी 3उन्होंने यह भी कहा कि इसका सकारात्मक प्रभाव आगामी बंगाल चुनाव में भी देखने को मिलेगा और वहाँ एनडीए की सरकार निश्चित रूप से बनेगी।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article