कैमुर: ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकाला गया जुलूस 

DNB Bharat Desk

 ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस निकाला जाता है जो पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन की खुशी में आयोजित होता है इस दिन मुस्लिम समाज बड़े ही अकीदत और मोहब्बत के साथ जुलूस निकालते हैं यह जुलूस अमन मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम देता है। लोगों ने बताया इस्लाम से पहले अरब समाज मे ज़हिलियत का दौर था उस समय जिंदा बेटियों को दफनाना लोग बेटी को अपमान समझते थे।पैगंबर साहब ने इस क्रूर प्रथा को सख्ती से खत्म किया उन्होंने बेटियों को रहमत बताया।

- Sponsored Ads-

 कैमुर: ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकाला गया जुलूस  2जुलूस के दौरान सभी चौक चौराहों पर  मजिस्ट्रेट एवं दंडाधिकारी लगाए गए थे जुलूस के आगे और पीछे तथा बीच में पुलिस जवान तैनात दिखे प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार दास के द्वारा बताया गया कि शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मना रहे हैं लोग हम लोग प्रशासन के तरफ से सहयोग कर रहे हैं सभी जगह पर कड़ी सुरक्षा है वही कार्यपालक पदाधिकारी सुधांशु कुमार के द्वारा बताया गया कि अभी जुलूस चांदनी चौक से होते हुए डड़वा गई है।

 कैमुर: ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकाला गया जुलूस  3सभी जगह पर चौकसी भारती जा रही है भारी संख्या में पुलिस जवान एवं मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं शांतिपूर्ण जुलुश शहर में निकाला गया है बढ़िया अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं मोहनिया एसडीएम अनिरुद्ध पांडे  एस डी पीओ प्रदीप कुमार जुलूस के साथ भ्रमण कर रहे हैं 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article