घुड़सवार पुलिस और अन्य सुरक्षाकर्मियों की तैनाती,बीजेपी विधायक डॉ सुनील रहे मौजूद
डीएनबी भारत डेस्क
रामनवमी के पावन अवसर पर बिहार शरीफ के श्रम कल्याण केंद्र मैदान से एक भव्य और विराट शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में रामभक्त शामिल हुए। पूरे शहर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय और भगवामय हो गया, जगह-जगह जय श्रीराम के गगनभेदी नारों से वातावरण गूंज उठा।

शोभा यात्रा में आकर्षक झांकियां, पारंपरिक वेशभूषा में शामिल श्रद्धालु और अनुशासित जुलूस ने लोगों का मन मोह लिया। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। घुड़सवार पुलिस के साथ-साथ भारी संख्या में पुलिस बल और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई थी। एसपी, एसडीएम और एसडीपीओ खुद मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्था की कमान संभाले हुए थे। इस दौरान बीजेपी विधायक डॉ. सुनील ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि रामनवमी का यह पावन पर्व सनातन धर्म की आस्था और परंपरा का प्रतीक है। इसे हर्षोल्लास, शांति और धैर्य के साथ मनाना चाहिए।
वही जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा इस तरह के पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं।यह सनातन धर्म के गौरव को बचाते हुए उसकी आस्था और निष्ठा को कायम रखना है। बिहार शरीफ में निकली यह विराट शोभा यात्रा श्रद्धा, उत्साह और अनुशासन का अद्भुत संगम बनकर एक इतिहास लिखने का काम किया। इस विराट शोभायात्रा में भाजपा विधायक डॉक्टर सुनील समाजसेवी अरविंद कुमार सिन्हा एवं तमाम राम भक्तों का अहम सहयोग रहा।
खासकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन भी कदम से कदम मिलाकर शांतिपूर्ण तरीके से रामनवमी विराट शोभायात्रा को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई। समाजसेवी अरविंद कुमार सिन्हा ने कहा कि तमाम राम भक्तों ने अपनी धैर्य और एकता का परिचय दिया इसके लिए हृदय से धन्यवाद। उन्होंने तमाम राम भक्तों को रामनवमी की बधाई भी दी।
डीएनबी भारत डेस्क