डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय मे बिजली विभाग की लापरवाही से बड़ा हादसा सामने आया है। इस घटना मे रामनवमी के मौके पर बांस काटने गए एक युवक की करेंट लगने से मौत हो गई है। युवक घर का एकलौता बेटा था।

घटना के बाद से गावं के लोगो मे आक्रोश है। और लोग बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाकर मुआवजे की मांग की है।बताया जाता है की बिजली बिभाग के द्वारा उस जगह से ग्यारह हजार का तार नजदीक से गुजरा था। बांस काटने के क्रम मे बांस तार मे सट गया जिससे यह हादसा हुआ।
लोगो के मुताबिक बिजली के तार को ऊँचा करने के लिए लगातर बिभाग को लिखा गया था पर विभाग के कान मे जुँ तक नहीं रेंगा। जिसके कारण लोगो मे घटना को लेकर काफी आक्रोश है। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के टकनपुरा गावं की है। मृतक की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के टकनपुरा गावं के रहने वाले पिता अमरशंकर सिंह उर्फ फंटूश के लगभग 32 वर्षीय पुत्र अबिनाश कुमार उर्फ श्रबन कुमार।
बताया जाता है जी श्रवन कुमार घर के एकलौता पुत्र था। जो मजदूरी कर घर का प्रतिपाल करता था। उसकी मौत से परिजनों मे कोहराम मच गया है।
डीएनबी भारत डेस्क