समस्तीपुर: सेप्टिक टैंक की सेंटरिंग खोलने उतरे 4 मजदूर जहरीली गैस की चपेट में आए, एक की मौत, तीन गंभीर

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में सोमवार को सेप्टिक टैंक की सेंटरिंग खोलने के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से जहां एक मजदूर की मौत हो गई वही तीन अन्य मजदूर बेहोश हो गए। 

- Sponsored Ads-

सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां से सभी को डीएमसीएच रेफर किया गया है। मृतक की पहचान पलटन ठाकुर के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहपुर गांव निवासी पलटन ठाकुर ने अपने पुराने मकान में कुछ दिन पहले एक सेप्टिक टैंक का निर्माण कराया था।बताया जा रहा है कि सोमवार को टैंक के अंदर लगे सेंटरिंग खोलने के लिए मजदूर आए थे तभी  टैंक में भरे जहरीली गैस की चपेट में सभी मजदूर आ गए। 

सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद चारों मजदूरों को बाहर निकाला और आनन-फानन में शिवाजीनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने 60 वर्षीय पलटन ठाकुर को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य तीन मजदूरों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।रेफर हुए मजदूरों की पहचान बहेरी के कन्हाई मंडल, शाहपुर के झिलमिल दास और अजय गाढ़ा के रूप में हुई है।

समस्तीपुर: सेप्टिक टैंक की सेंटरिंग खोलने उतरे 4 मजदूर जहरीली गैस की चपेट में आए, एक की मौत, तीन गंभीर 2 घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तहकीकात करते हुए मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article