वीरपुर में पड़ोसियों के झगड़े में बीच-बचाव करने गए बुजुर्ग पर चाकू से हमला, कटी नाक

DNB Bharat Desk

वीरपुर थाना क्षेत्र के पानापुर निवासी अर्जुन प्रसाद सिंह ने अपने ही परोसी के खिलाफ थाना में मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने थाना को दिए आवेदन में बताया है कि 23 मार्च को अपने दरवाजे पर बैठे हुये थे। उसी समय रामनाथ सिंह एवं रघुवीर सिंह उर्फ मंटुन सिंह अपने चाचा गणेश सिंह के साथ गालीगलौज व मारपीट कर रहे थे।

यह देख जब मैं उन्हें बचाने गया तो आरोपियों ने गाली देते हुये मेरे ऊपर छुरा चला दिया। जो मेरे नाक के दाहिने तरफ के अगले भाग पर लगा और मेरा नाक कट कर अलग हो गया।

वीरपुर में पड़ोसियों के झगड़े में बीच-बचाव करने गए बुजुर्ग पर चाकू से हमला, कटी नाक 2मुझे बचाने मेरी पत्नी आई तो आरोपी ने उसे धक्का देकर गिरा दिया व उसके गले से एक भर का सोना का चेन ले लिया। घटना के बाद  वीरपुर पीएचसी गया। जहां से सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया गया। इलाज में व्यस्त रहने के कारण देर से आवेदन दिया गया। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article