नर्तकी के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर असामाजिक तत्वों ने की अंधाधुंध फायरिंग, दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर में स्टेज प्रोग्राम के दौरान नर्तकी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर असामाजिक तत्वों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।फायरिंग की इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों जख्मी को स्थानीय पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। मामला मोहनपुर थाना क्षेत्र के डुमरी उत्तरी वार्ड संख्या-8 का है।

- Sponsored Ads-

नर्तकी के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर असामाजिक तत्वों ने की अंधाधुंध फायरिंग, दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी 2घटना के संबंध में बताया जाता है कि महेश्वर राय की चाची के श्रद्धा कर्म के दौरान कार्यक्रम (एक तरह का नृत्य) आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान गांव के ही कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा नर्तकी के साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया जा रहा था। जिसका घर के सदस्यों के द्वारा विरोध किया गया।हंगामा बढ़ता देख ग्रामीणों ने घटना की सूचना डायल 112 को दी।

नर्तकी के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर असामाजिक तत्वों ने की अंधाधुंध फायरिंग, दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी 3मौके पर पुलिस को देख सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। लेकिन पुलिस के जाते ही फिर से 15-20 की संख्या में वापस पहुंचे बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दिया।जख्मी की पहचान रविंद्र राय और सूरज कुमार के रूप में हुई है। जिसे स्थानीय पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

नर्तकी के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर असामाजिक तत्वों ने की अंधाधुंध फायरिंग, दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी 4घटना के संबंध में डीएसपी पटोरी वीरेंद्र कुमार मेधावी का बताना है कि मामले की जांच की जा रही है। फायरिंग की घटना में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article