कैमूर: एक्साइज विभाग को ग्रामीणों ने जांच से रोका, पत्थरबाजी के साथ चलाई लाठी,गोली चलाकर बचाई एक्साइज अफसर ने अपनी जान

DNB Bharat Desk

कैमूर में इन दिनो प्रशासन पर लगातार हमले हो रहे हैं 2 दिन पहले ही कैमूर पुलिस पर डीजे बंद कराने को लेकर हमला हो गया जिसमें पुलिस जवान घायल हो गए थे वही ताजा मामला  जिले के ही  दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत छज्जूपुर पोखरे के पास की है जहां  उत्पाद विभाग के द्वारा शराब चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दरमियान शराब पकड़ने के क्रम में शराब तस्करों से उत्पाद विभाग के पुलिस के बीच झड़प हो गई जिसमें  ASI सहित पुलिस के तीन जवान घायल हो गए। वहीं पुलिस का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

- Sponsored Ads-

कैमूर: एक्साइज विभाग को ग्रामीणों ने जांच से रोका, पत्थरबाजी के साथ चलाई लाठी,गोली चलाकर बचाई एक्साइज अफसर ने अपनी जान 2जवाबी कार्रवाई में पुलिस के द्वारा भी हवाई फायरिंग की गई। जबकि उत्पाद थाना अध्यक्ष  के द्वारा बताया गया कि टीम के द्वारा गाड़ियों की जांच की जारी थी तभी दो लोगों ने आकर जांच करने से मना कर दिया जब उनसे पूछा गया की जांच क्यों नहीं होगी तब वह लोग गाली गलौज कर कर भाग गए और दोबारा 10 से 15 गाड़ी लेकर आए और जांच टीम का विरोध करने लगे हैं और  ASI का हाथ तोड़ दिया साथ में दो लोग और घायल हैं  आरोपियों द्वारा लगातार फायरिंग किया जा रहा था

कैमूर: एक्साइज विभाग को ग्रामीणों ने जांच से रोका, पत्थरबाजी के साथ चलाई लाठी,गोली चलाकर बचाई एक्साइज अफसर ने अपनी जान 3लाठी डंडे और पत्थर का भी उपयोग किया जा रहा था जिसके चलते हम लोगों को  आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग करनी पड़ी और वहां से जान बचाकर भागना भी पड़ा , दुर्गावती थाना में 10 लोगों के खिलाफ नाम जड़ और लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ अज्ञात फिर करा दिया गया है अब देखते वाली बात ही होगी कैमूर पुलिस ऐसे शराब माफिया पर कब तक एक्शन ले पाती है क्योंकि पुलिस पर हो रहे लगातार हमले  से कहीं ना कहीं लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article