डीएनबी भारत डेस्क
थाना क्षेत्र के मुबारकपुर फुलकारी में जमीनी विवाद को लेकर हुए मारपीट की घटना में एक ही पक्ष के तीन लोग घायल हो गए हैं। जिसमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायलों की पहचान मुबारकपुर फुलकारी के मोहम्मद शाकी, मोहम्मद शौकत, मोहम्मद वकील के रूप में किया गया है। जिसमें से मोहम्मद शौकत और वकील की हालत गंभीर बाताई जा रही है। स्थानीय लोगों के द्वारा गंभीर रूप से घायल को बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है। पीड़ित के द्वारा घटना से संबंधित आवेदन थाना में दिया गया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित के द्वारा आवेदन दिया गया है। आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर पुलिस आगे कि कारवाई में जुट गई है।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट