समस्तीपुर में अहले सुबह बेखौफ अपराधियों ने नमाज पढ़ने जा रहे दो युवक को मारी गोली, एक की मौत दुसरा गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat

समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर थाना क्षेत्र की घटना, अहले सुबह 4:30 बजे के आसपास मस्जिद नमाज पढ़ने जा रहे युवक को अपराधियों ने मारी गोली एक की मौत दुसरा घायल।

डीएनबी भारत डेस्क 
समस्तीपुर जिला में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने दिन दहाड़े मस्जिद नमाज अदा करने जा रहे एक युवक पर अंधाधुंध गोलियां चलाई जिसमें मौके पर ही युवक की मौत हो गई। वहीं मृतक बचाने पहुंचा एक युवक अपराधियों के गोली का शिकार होकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बिहार में अपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है।

समस्तीपुर में अहले सुबह बेखौफ अपराधियों ने नमाज पढ़ने जा रहे दो युवक को मारी गोली, एक की मौत दुसरा गंभीर रूप से घायल 2

घटना समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र की है।जहां अहले सुबह नमाज अदा करने मस्जिद जा रहे दो लोगों पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी। जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुबह मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहे मोहम्मद दुलारे के ऊपर रतवारा ईदगाह के पास बाइक सवार दो तीन की संख्या में अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें मौके पर ही मोहम्मद दुलारे की मौत हो गई। वहीं गोलियों की आवाज सुनकर पहुंचे मोहम्मद शाह देव नाम के शख्स के हाथ में भी गोली लगी है। जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर में अहले सुबह बेखौफ अपराधियों ने नमाज पढ़ने जा रहे दो युवक को मारी गोली, एक की मौत दुसरा गंभीर रूप से घायल 3

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है। सूचना मिलने पर पहुंची कल्याणपुर पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यह घटना सुबह करीब 4 बजकर 50 मिनट की बताई जा रही है।

समस्तीपुर अफरोज आलम 

Share This Article