“9 अप्रैल तक नीतीश ही रहेंगे CM” श्रवण कुमार का बड़ा बयान, बिहार में अभी नहीं बदलेगा नेतृत्व, श्रवण कुमार ने दिया साफ संकेत,नए मंत्रिमंडल पर सस्पेंस बरकरार

DNB Bharat Desk

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी और राज्य सरकार के कद्दावर मंत्री श्रवण कुमार ने नए मंत्रिमंडल के गठन को लेकर बड़ा बयान दिया है।बिहारशरीफ में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने साफ संकेत दिए कि फिलहाल राज्य की सत्ता में कोई तत्काल बदलाव नहीं होने जा रहा है।

- Sponsored Ads-

मंत्री श्रवण कुमार ने संवैधानिक प्रक्रिया का हवाला देते हुए कहा कि राज्यसभा के लिए मनोनीत होने के बाद किसी भी सदस्य को 15 दिनों के भीतर विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देना होता है। हालांकि, कानूनी प्रावधानों के तहत कोई भी व्यक्ति बिना सदन का सदस्य बने अधिकतम 6 महीने तक मुख्यमंत्री पद पर बना रह सकता है।उन्होंने कहा कि राज्यसभा के वर्तमान सदस्यों की वैधता 9 अप्रैल तक है, ऐसे में पूरी संभावना है कि 9 अप्रैल तक नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

“9 अप्रैल तक नीतीश ही रहेंगे CM” श्रवण कुमार का बड़ा बयान, बिहार में अभी नहीं बदलेगा नेतृत्व, श्रवण कुमार ने दिया साफ संकेत,नए मंत्रिमंडल पर सस्पेंस बरकरार 2उनके इस बयान से साफ है कि फिलहाल नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर विराम लग सकता है।वहीं, पश्चिम बंगाल की राजनीति पर प्रतिक्रिया देते हुए श्रवण कुमार ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि इस बार पश्चिम बंगाल में एनडीए की सरकार बनना तय है। जदयू की भूमिका को लेकर उन्होंने बताया कि पार्टी स्तर पर मंथन जारी है और जल्द ही रणनीति स्पष्ट की जाएगी।

“9 अप्रैल तक नीतीश ही रहेंगे CM” श्रवण कुमार का बड़ा बयान, बिहार में अभी नहीं बदलेगा नेतृत्व, श्रवण कुमार ने दिया साफ संकेत,नए मंत्रिमंडल पर सस्पेंस बरकरार 3उन्होंने ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य की जनता विकास कार्यों से संतुष्ट नहीं है और सरकार ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की है, जिसका असर आगामी चुनाव में देखने को मिलेगा। वही नालंदा जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि बिहार में बीजेपी की मुख्यमंत्री बने यह कोई जरूरी नहीं है जेडीयू से भी मुख्यमंत्री बन सकता है हालांकि का आखिरी फैसला नीतीश कुमारी लगे।

Share This Article