एनटीपीसी बरौनी ने 25 दृष्टिबाधित छात्रों के बीच शीतकालीन स्वेटर का किया वितरण

DNB Bharat

बरौनी में स्पर्श कार्यक्रम के तहत दृष्टिबाधित बच्चों के बीच आवासीय शिविर में स्वेटर वितरित किया गया

डीएनबी भारत डेस्क 

एनटीपीसी बरौनी द्वारा सामुदायिक गतिविधियों के अंतर्गत शिक्षा विभाग द्वारा उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय असुरारी, बरौनी में स्पर्श कार्यक्रम के तहत दृष्टिबाधित बच्चों के बीच आवासीय शिविर में स्वेटर वितरित किया गया। तथा सीखने के लिए विशेष सहायता प्रदान करने हेतु यह 90 दिनों का आवासीय शिविर, शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित किया गया है।

- Sponsored Ads-

एनटीपीसी बरौनी ने 25 दृष्टिबाधित छात्रों के बीच शीतकालीन स्वेटर का किया वितरण 2

जिसमें, बेगूसराय के विभिन्न प्रखंडों के कुल 25 दृष्टिबाधित छात्रों ने भाग लिया है। एनटीपीसी बरौनी अपनी सामुदायिक विकास पहल के तहत शैक्षिक उन्नयन हेतु प्रतिबद्ध है। इसी विचार के तहत स्वेटरों का वितरण किया। ताकि छात्रों के शीक्षा व प्रशिक्षण में सर्दियों का मौसम बाधक न बने। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रधानाचार्य अनिल राय ने छात्रों को शारीरिक बाधा को ज्ञान के अर्जन द्वारा जीतने को प्रेरित किया।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु एनटीपीसी बरौनी अपनी सामुदायिक पहल के अंतर्गत चारदीवारी कक्षा-कक्ष, शौचालय परिसरों का निर्माण कर रही है। वहीं बीते महीनों में एनटीपीसी बरौनी ने डेस्क-बेंच वितरण, ग्राफ़िट्टी पेंटिंग और आस-पास के स्कूलों के साथ विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापक अनिल कुमार राय, अशोक कुमार, राजेश कुमार चौधरी सहित विद्यालय परिवार, विशेष प्रशिक्षक और एनटीपीसी बरौनी की टीम उपस्थित थी।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article