डीएनबी भारत डेस्क
मुस्लिम भाइयों का आगामी ईद, हिंदू भाइयों का रामनवमी व चैती दुर्गा पूजा को लेकर गुरुवार को थाना परिसर में थानाध्यक्ष रबिन्द्र कुमार की अध्य्क्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।इस दौरान त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधियों,शांति समिति के सदस्यों व पूजा समितियों ने उक्त सभी त्योहारों को शांति और सद्भाव बनाए रखने को लेकर अपने विचार रखे।इस अवसर पर बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर ने कहा कि क्षेत्र में मनाए जाने वाले सभी पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के प्रतीक हैं।

उन्होंने बताया कि ईद के नमाज के दौरान विभिन्न स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।क्षेत्र में किसी भी स्थानों पर रामनवमी के अवसर पर लेकर शोभायात्रा या जुलूस होगी तो इसके लिए स्थानीय प्रशासन से आदेश लेना अनिवार्य होगा।उन्होंने कहा कि उक्त सभी त्योहारों के दौरान डीजे पर पूर्णता रोक रहेगी।चैती दुर्गा पूजा को लेकर लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा।थानाध्यक्ष रबिन्द्र कुमार ने कहा कि त्योहारों के दौरान पुलिस लगातार गश्ती करती दिखेगी।
किसी भी तरह के अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपिल उन्होंने किया।किसी तरह की सूचना मिलने पर तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचित करने से संबंधित मौजूद लोगों से आग्रह भी किया ।मेले के दौरान असमाजिक तत्वों व शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।आपको बताते चलें कि भवानंदपुर,सहुरी,व पर्रा पंचायत में माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना किया जाता है।विशेष तौर पर भवानंदपुर पंचायत के शिवनगर मुजफ्फरा में हर साल की तरह इस साल भी चैती दुर्गा पूजा के दौरान चार दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है।
मौके पर प्रखंड प्रमुख,मुखिया प्रतिनिधि राम प्रवेश सिंह,मुखिया राजीव कुमार,त्रिपुरारी कुमार,अशोक पासवान,दीपक कुमार,पंसस नवीन कुमार सिंह,सरपंच प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह,पूर्व जिला पार्षद सुल्ताना बेगम,पूर्व सरपंच संजय कुमार सिंह,सामाजिक कार्यकर्ता मो.जावेद खान,मुजफ्फरा चैती दुर्गा पूजा समिति के अध्य्क्ष रौशन कुमार संदीप,जितेंद्र चौधरी आदि मौजूद थे।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट