नालंदा: समाजसेवी अरविंद सिन्हा के बड़ी पहाड़ी स्थित कौशल्या निवास में लगभग 36 लाख की हुई चोरी,बंद घर को अज्ञात चोरों ने बनाया निशाना

DNB Bharat Desk

नालंदा जिले में इन दिनों चोरी की घटनाओं से लोगों की चिंता बढ़ गई है। ताजा मामला सोहसराय थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी की है, जहां अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

घटना के संबंध में गृहस्वामी अरविंद कुमार सिन्हा ने बताया कि देर शाम वह अपना काम समाप्त करने के बाद पटना चले गए थे। इसके बाद सुबह उनके यहां काम करने वाले मजदूरों ने फोन कर घर में चोरी होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बड़ी पहाड़ी स्थित उनके कौशल्या निवास में पिछले कई दिनों से मजदूरों द्वारा मरम्मत का काम कराया जा रहा था। इसी दौरान चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया।

नालंदा: समाजसेवी अरविंद सिन्हा के बड़ी पहाड़ी स्थित कौशल्या निवास में लगभग 36 लाख की हुई चोरी,बंद घर को अज्ञात चोरों ने बनाया निशाना 2चोरों ने घर में रखे 35 लाख 60 हजार बैटरी इनवर्टर और अन्य समान के ऊपर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। चोरों की पहचान करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस चोरी की घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Share This Article