डीएनबी भारत डेस्क
देश के किसान नेता राकेश टिकैत बेगूसराय पहुंचकर पत्रकारों से वार्ता के दौरान जमकर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वोट तो चोरी हुई है बिहार से ही वोट की चोरी का शुरुआत हुआ था
उस समय किसी ने आवाज नहीं उठाई जिसका परिणाम है कि जीती हुई सरकार को हराकर दूसरी सरकार बनी अब नए-नए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। पहले वन जिला वन सीट को जीताकर जिला अधिकारी को देना था। उसमें सफल हो गए। अब कुछ ही दिनों में पांच राज्यों में चुनाव होना है। यूपी में आपने देखा होगा की कुल 130 हारी हुई सीटों को जिलाधिकारी ने बीजेपी के पक्ष में जीत हासिल करवाया।
अब तो नया फार्मूला लागू किया गया है की जो भी कैंडिडेट विपक्ष मैं खड़े होंगे तो किसी तरह एजेंसी के द्वारा उन्हें डरा कर या धमका कर या किसी तरह पर्चा वापस कर बीजेपी कैंडिडेट के समर्थन में आना होगा
डीएनबी भारत डेस्क
।