समस्तीपुर: उजियारपुर में एस.सी./एस.टी.से संबंधित विवाद के मामले में अनुश्रवण समिति के सदस्य ने की ग्रामीणों के साथ की बैठक

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिले के उजियारपुर मे एक पेचीदा मामला आया जिसमे Sc, St. अनुश्रवण समिति के सदस्य मो. तौफीक अहमद ने Sc, St. से संबंधित विवाद को लेकर उजीयारपुर थाना क्षेत्र के लखनीपुर महेश पट्टी वार्ड 3 में ग्रामीणों के साथ बैठक की तो ग्रामीणों ने उन्हें बताया की गांव के एक दबंग से पूरा गांव परेशान है,अनिल कुमार ने बताया की राजेश सहनी जो दबंग है उसके द्वारा हमारे खेत से जबरन फसल को काट लिया जाता है,

विरोध करने पर अभद्र एवं जाती सुचक गाली देते हुए जान से मार देने की धमकी दि जाती है. वही ग्रामीणों ने बताया की राजेश सहनी दबंग एवं अपराधी चरित्र का व्यक्ति है.वही शांति देवी ने बताया कि इस संबंध में बिगत माह हमने अनसूचित जनजाति थाना में आवेदन दिया गया लेकिन अभी तक न कोई पुलिस आयी और न ही प्राथमिकी दर्ज किया गया। परन्तु वहां से भी कोई कार्यवाही नहीं होने के कारण अपराधी का मनोवल और बढ गया है।

समस्तीपुर: उजियारपुर में एस.सी./एस.टी.से संबंधित विवाद के मामले में अनुश्रवण समिति के सदस्य ने की ग्रामीणों के साथ की बैठक 2जाँच मे जो सदस्य तौफीक अहमद से जब मीडिया ने बात की तो उन्होंने बताया जब हम थाना पर गए थे तो थाना प्रभारी ने कहा कि आप स्वयं जाँच कर बताये कार्यवाई होंगी तो उन्होंने बताया मामला यहां कुछ और है लेकिन यहां जो दबे कुचले लोग है उन्हें आगे बढाकर मामला को दूसरी रंग देने की कोशिस की जा रही है!वही पीड़ित अनिल राम ने मीडिया से न्याय की गुहार लगाई है।

Share This Article