जनता सर्वोपरि होते हैं आप अपने अधिकार का प्रयोग करें, गरीब नौजवान को पेप्सी निकालना बंद करें।
डीएनबी भारत डेस्क
सेवा सेतु शिविर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत गुरुवार को बरौनी प्रखंड मुख्यालय परिसर में शिविर आयोजित किया गया।इस अवसर पर स्थानीय सांसद बेगूसराय सह केन्द्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि सेवा सेतु शिविर में सभी अपने – अपने समस्या का लिखित आवेदन देकर रिसिविंग जरुर ले लें। उन्होंने कहा जनता सर्वोपरि होते हैं आप अपने अधिकार का प्रयोग करें। अधिकारी सभी आवेदन का ऑन लाइन करने के बाद ससमय आवेदन का निष्पादन करें।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री का सपना है कि सरकार जनता के बीच जायेगी ना कि जनता को कोई भी कार्यालय का चक्कर लगाना पडे़। उन्होंने अधिकारियों को ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पेप्सी कंपनी द्वारा स्थानीय गरीब नौजवानों को निकालने का काम करेंगे तो हम भी तुम्हारे गाड़ी को निकलने नहीं देंगे। पेप्सी द्वारा लगातार भूगर्भ जल दोहन किया जा रहा है, समरशेबुल सूख रहा है और हमारे स्थानीय मजदूरों को बाहर निकालने की कारवाई पर आंदोलन और घेराव किया जाएगा। उन्होंने नप बीहट के कार्यपालक पदाधिकारी अवनीश कुमार को निर्देश देते हुए कहा कि नप बीहट क्षेत्र में जिस घर में नल जल योजना के तहत पानी सप्लाई बंद हैं एवं जहां अबतक नलजल के तहत पानी का सप्लाई वैसे घरों से पानी का टैक्स नहीं लें।उनका नल जल योजना का टैक्स माफ कर दें।
जब सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी तब से टैक्स लीजिएगा। उन्होंने जीविका दीदी को मेडिवरसल अस्पताल में स्तन कैंसर की जांच अक्टूबर माह में निशुल्क हो रहा है। महिलाएं और जीविका दीदी इस सेवा का लाभ उठाए। उन्होंने कहा जीविका दीदी को हर माह दस से बारह हजार रूपए की आमदनी हो। मुख्यमंत्री के दो लाख रुपए के तहत रोजगार योजना का लाभ उठाए। जीविका दीदी द्वारा अभी दस से बीस मैट्रिक टन ग्रीन फर्टिलाइजर का निर्माण कर रहे हैं। आगामी 2030 से 2031 तक बेगूसराय में 80 हजार मैट्रिक टन ग्रीन फर्टिलाइजर बनाकर खेती में उपयोग किया जाएगा। इस अवसर नगर विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि सेवा सेतु शिविर में अपनी समस्या को लेकर आवेदन देकर योजना का लाभ उठाए।
हर हाल में सात दिन या पन्द्रह दिन के अंदर आवेदन का निष्पादन किया जा रहा है।जो भी अधिकारी ससमय निष्पादन नहीं करेंगे। उनके खिलाफ नोटिस दी जाएगी।तीन नोटिस तक निष्पादन नहीं किया गया तो वैसे अधिकारी को सरकार निलंबित या बर्खास्त कर सकती हैं।शिविर में स्वागत भाषण बरौनी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह ने किया।सभा को मुख्य पार्षद नप बीहट बबीता देवी, बीस सूत्री उपाध्यक्ष यशस्वी आनन्द
सहित अन्य वक्तओं ने भी संबोधित किया। वहीं मंच संचालन डा कुंदन कुमार ने किया।आगत अतिथियों को सीडीपीओ प्रीति कुमारी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारी ने पौधा और चादर देकर सम्मानित किया। मौके पर मंचासीन बरौनी प्रखंड प्रमुख अनीता देवी,उप प्रमुख रुपम देवी, नप बीहट कार्यपालक पदाधिकारी अवनीश कुमार, जीविका डीपीएम अविनाश कुमार, बरौनी सीओ हेमंत अंकुर, बीडीओ अनुरंजन कुमार,
भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, मृत्युंजय कुमार वीरेश, कुंदन भारती सहित अन्य मौजूद थे।सेवा सेतु शिविर में पंचायती राज विभाग, कृषि, स्वास्थ्य, पशुपालन, बाल विकास परियोजना, बिजली, जी रामजी, जीविका, ,नप बीहट द्वारा शिविर,जन्म, मृत्यु, आवास, राशन सहित अन्य विभागों द्वारा शिविर लगाकर आम लोगों द्वारा आवेदन लिया जा रहा है।तीन में करीब 435 आवेदन जमा किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। इसके साथ ही जीविका दीदी सिलाई मशीन सेंटर का निरीक्षण केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया। जीविका दीदी को आने जाने में होने वाले खर्च को लेकर विचार करने और सभी को स्कूटी गाड़ी मुहैया कराने को लेकर जीविका के पदाधिकारी को कहा।
मौके पर उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी रुपेश कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी जी रामजी मुकेश, डा खुशबू कुमारी, डा कविता कुमारी, पशुपालन चिकित्सा पदाधिकारी डा मिथलेश कुमार, एमओ संजीव कुमार,प्रधान लिपिक नप बीहट राज कुमार, सीटी मैंनेजर चांदनी कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी, जदयू जिला उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह, पंसस उपेंद्र कुमार, राजकिशोर सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष रुपेश कुमार, भाजपा नेता विकास कुमार सिंह,पैक्स अध्यक्ष विकास कुमार, अमीत कुमार एवं कुमार राजा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट