बेगूसराय में हथियारों का जखीरा बरामद: विदेशी पिस्टल और 39 कारतूस के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नगर थाना क्षेत्र के चित्रगुप्त नगर पोखरिया में छापेमारी कर पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। इनके घर से विदेशी पिस्टल, दो देसी कट्टा, एक देसी मस्केट, तीन मैगजीन और कुल 39 कारतूस समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पोखरिया निवासी बुलन सिंह और उसके पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है। एसपी मनीष के निर्देश पर सदर-1 डीएसपी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

बेगूसराय में हथियारों का जखीरा बरामद: विदेशी पिस्टल और 39 कारतूस के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार 2दरअसल, पुलिस पिछले तीन दिनों से विशेष अभियान चलाकर फरार आरोपितों की गिरफ्तारी में जुटी थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि पोखरिया स्थित एक घर में भारी मात्रा में हथियार रखे गए हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपितों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया।

घर की तलाशी के दौरान पुलिस को हथियारों का जखीरा मिला। हथियारों के अलावा तीन मोबाइल फोन, खोखा, गोली का अग्र भाग और लोहे का एक पंजा भी बरामद किया गया है।

बेगूसराय में हथियारों का जखीरा बरामद: विदेशी पिस्टल और 39 कारतूस के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार 3सदर-1 डीएसपी प्रशांत कुमार के अनुसार, गिरफ्तार शिवम कुमार का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है, जबकि बुलन सिंह के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में हथियार किस उद्देश्य से रखे गए थे और इनके पीछे किसी अन्य व्यक्ति या नेटवर्क की भूमिका तो नहीं है। इस मामले में तीन अन्य लोगों को भी सह-अभियुक्त बनाया गया है।

छापेमारी दल में नगर थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु सहित कई पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। नगर थाना में आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार पिता-पुत्र को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

बेगूसराय में हथियारों का जखीरा बरामद: विदेशी पिस्टल और 39 कारतूस के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार 4फिलहाल, बेगूसराय पुलिस की इस कार्रवाई के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में हथियार क्यों जमा किए गए थे? पुलिस इसी सवाल का जवाब तलाशने में जुटी है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article