गुजरात के आकाओं को खुश रखना ही प्राथमिकता’: प्रशांत किशोर ने सरकार को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और चुनाव बहिष्कार की उठाई मांग

DNB Bharat Desk

PK ने फरक्का जल संधि पर चल रहे JDU के संवाद पर सम्राट सरकार को घेरा, बोले- BJP के CM के तौर पर उनकी प्राथमिकता यही है कि गुजरात के आका क्या चाहते हैं? 

सत्ता में बैठे लोगों की प्राथमिकता गुजरात के राजनीतिक आका को खुश रखना और उनकी बात मानना है, ये बिहार के लोगों द्वारा चुने हुए CM नहीं हैं। PK ने SIR के विरोध पर दिया बड़ा बयान, बोले- मामला सिर्फ SIR और ज्ञानेश कुमार का नहीं, 7-8 वर्षों से वोटर रोल, आचार संहिता, बिहार में 10 हजार देकर वोट खरीदने, काउंटिंग में धांधली के हर मामले में चुनाव आयोग सत्तारूढ़ दल के पक्ष में है,  

गुजरात के आकाओं को खुश रखना ही प्राथमिकता': प्रशांत किशोर ने सरकार को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और चुनाव बहिष्कार की उठाई मांग 2ज्ञानेश कुमार को हटना ही चाहिए, अगर चुनाव आयोग में व्यापक-पारदर्शी सुधार नहीं हुआ तो पूरे विपक्षी दल को चुनाव का बहिष्कार करना चाहिए

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article