नालंदा: यात्रियों से भरी जय मां विंध्यवासिनी बस अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराते हुए झोपड़ी में घुसी, बस में सवार कई यात्री बाल बाल बचे

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

 गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।बताया जाता है कि “जय मां विंध्यवासिनी” नामक बस बिहार शरीफ के रामचंद्रपुर बस स्टैंड से यात्रियों को लेकर राजगीर की ओर जा रही थी। तभी दीपनगर थाना क्षेत्र के कोसूक गांव के पास भीड़भाड़ वाले इलाके में बस अचानक अनियंत्रित हो गई। 

नालंदा: यात्रियों से भरी जय मां विंध्यवासिनी बस अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराते हुए झोपड़ी में घुसी, बस में सवार कई यात्री बाल बाल बचे 2देखते ही देखते बस बिजली के खंभे से टकराते हुए सड़क किनारे बनी एक झोपड़ी में जा घुसी।बस के टकराते ही उसमें सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस हादसे में यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर यह घटना हुई, वहां हमेशा भीड़भाड़ रहती है। 

नालंदा: यात्रियों से भरी जय मां विंध्यवासिनी बस अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराते हुए झोपड़ी में घुसी, बस में सवार कई यात्री बाल बाल बचे 3संयोग अच्छा रहा कि हादसे के समय झोपड़ी के आसपास कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद चालक और उपचालक घायल हो गए और बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। फिलहाल क्रेन की मदद से झोपड़ी में फंसी बस को बाहर निकालने का काम जारी है। ऐतिहातन इस इलाके विद्युत सेवा बातचीत कर दी गई है।

Share This Article