नालंदा से श्राद्ध कर्म के बाद स्नान करने पहुंचे थे बाढ़, नाव पलटी, 5 लापता

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

 

अस्थावां थाना इलाके के मालती गांव से रविवार को एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां तीन स्कॉर्पियो पर सवार दो दर्जन लोग गांव में श्राद्धकर्म समाप्त होने के बाद बाढ़ के उमानाथ गंगा स्नान के लिए गए थे। बताया जाता है की एनएचएआई के आरओ के पद पर अवधेश प्रसाद रिटायर हुए थे और इन्हीं की माता का श्राद्धकर्म खत्म होने के बाद सभी बाढ़ गंगा स्नान गए थे।

- Sponsored Ads-

गंगा स्नान के दौरान सभी लोग नाव का सहारा लिया। इसी दौरान नाव बीच गंगा नदी में पलट गई। जिससे नाव पर सवार 17 लोग गंगा नदी में डूबने लगे। कुछ लोगों को वहां पर मौजूद स्थानीय नाविक ने बचाया तो कुछ लोगों ने तैर कर अपनी जान बचा ली। अभी भी इस घटना में पांच लोग लापता बताए जा रहे हैं। जिसकी खोजबीन के लिए एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर का सहारा लिया जा रहा है।

घटना की जानकारी मालती गांव के ग्रामीणों को लगी तो पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। फिलहाल पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। चारों तरफ घटना को लेकर कयासों का दौर भी जारी है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यह घटना वाकई गांव के लिए बहुत बड़ा त्रासदी लेकर आया है। फिलहाल इस घटना में अभी तक स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आया है। अभी तक लापता लोगों में अवधेश प्रसाद नीतीश कुमार, नीतीश कुमार के पिता के अलावा दो महिला बताई जाती है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article