बेगूसराय में सांप काटने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

 

साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के विष्णुपुर आहोक गांव की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में सांप काटने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मामला साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के विष्णुपुर आहोक गांव की है। मृतक बुजुर्ग व्यक्ति की पहचान विष्णुपुर आहोक गांव के रहने वाले जोगा पासवान के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि जोगा पासवान घर के सामने शौच करने के लिए गया था। इसी दौरान जहरीले सांप ने उसे डस लिया। सांप डसने के बाद घर में बेहोश होकर गिर गया। आनन फानन में परिजनों ने उसे उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए लाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बेगूसराय में सांप काटने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2फिलहाल इस घटना की सूचना परिजनों ने साहेवपुर कमाल थाना पुलिस को दी। मौके पर साहेवपुर कमाल थाने पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम किया बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article