परिजनों में मचा कोहराम, मामला नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के कुसमहौत बहियार का है।
डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की निर्मम तरीके से हत्या कर उसके शव को बहियार में फेंक दिया। युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं परिजनों में कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।दरअसल यह पूरा मामला नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के कुसमहौत बहियार का है।

जहां से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के परना वार्ड नंबर 8 निवासी विजय सिंह के पुत्र अमित कुमार के रूप में की गई है।परिजनों के अनुसार अमित कुमार घर से खाना खाकर किसी काम से बाहर निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। जिसके बाद परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।बताया जा रहा है कि आज सुबह कुसमहौत बहियार से पुलिस ने उसका शव बरामद किया।
परिजनों का आरोप है कि लूटपाट की नीयत से अपराधियों ने उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी। वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि गांजा पीने को लेकर हुए विवाद में हत्या की आशंका है।फिलहाल सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
डीएनबी भारत डेस्क