बछवाड़ा पुलिस ने कार से किया 25 कार्टन विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोविन्दपुर तीन पंचायत के मुरलीटोल गांव स्थित टोल प्लाजा के समीप बुधवार की देर शाम बछवाड़ा थाना की पुलिस ने एक मारूति कार समेत विदेशी शराब बरामद किया है। मामले को लेकर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि वरीय पदाधिकारी को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि एक मारुति कार में शराब लेकर मुरलीटोल टोल प्लाजा से गुजरने वाला है।

- Sponsored Ads-

बछवाड़ा पुलिस ने कार से किया 25 कार्टन विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार 2सूचना मिलते ही तेघड़ा डीएसपी डॉ रविन्द्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में तेघड़ा इंस्पेक्टर राजीव लाल व बछवाड़ा थाना की पुलिस ने मुरलीटोल टोल प्लाजा पहुंचकर घेराबंदी कर मारूति कार आने की प्रतिक्षा करने लगे । जैसे ही मारुति कार टोल प्लाजा पर पहुंची तो सामने पुलिस को देखते ही मारुति कार चालक समेत कार में बैठा युवक मारुति कार छोड़कर फरार हो गया। वही पुलिस के द्वारा मारुति कार को जप्त करते हुए बछवाड़ा थाना लाया गया।

बछवाड़ा पुलिस ने कार से किया 25 कार्टन विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार 3जहां मारुति कार का तलाशी किया गया तो उस कार से अरुणाचल प्रदेश राज्य निर्मित नेभी ब्लू 750 एमएल का 6 कार्टुन व 375 एमएल का 8 कार्टुन तथा इम्पेरियर ब्लू 180 एमएल का 11 कार्टुन व रोयल पार्टी 180 एमएल 20 बोतल कुल 224.64 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि अवैध शराब कारोबार में संलिप्त सभी कारोबारी की पहचान कर ली गई है।

बछवाड़ा पुलिस ने कार से किया 25 कार्टन विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार 4शराब कारोबार में संलिप्त कारोबारी के विरुद्ध बिहार शराबबंदी एवं मध्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिक की दर्ज की गई है। जल्द ही उक्त सभी कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article