शराब कारोबारी ने दिव्यांग को बेरहमी से पीटा

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के वीरपुर थानाक्षेत्र के कारीचक का मामला।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के वीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कारीचक में मंगलवार को शाम में शराब माफियाओं ने एक दिव्यांग युवक को अंग्रेजी शराब की बोतलें चुरा लेने का आरोप लगाते हुए बेरहमी से पीटा।

- Sponsored Ads-

शराब कारोबारी ने दिव्यांग को बेरहमी से पीटा 2

घटना की सूचना ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को दी गई। सुचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी विरेन्द्र कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर घायल युवक के साथ घटनास्थल से 11 पीस विदेशी शराब भी अपने कब्जा में लिया। वहीं घायल दिव्यांग युवक का वीरपुर पीएचसी में प्राथमिक उपचार कराया जा रहा है।

घायल युवक की मां उर्मीला देवी ने अपने पुत्र के इलाज के दौरान पुलिस को बताया कि हजूर मैं गरीब हूं मेरा बेटा रूपेश गूंगा एवं दाहीना हाथ और पैर से विकलांग है। जिसे गांव के दबंगों ने शराब चुरा लेने का आरोप लगाकर बेरहमी से पीटा है। वहीं इस संबंध में मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी विरेन्द्र कुमार ने पीड़ित परिवार न्याय दिलाने की बात कही।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article