बेगूसराय के बरौनी थाना क्षेत्र में गोली लगने से युवक घायल, चिंताजनक स्थिति में अस्पताल में भर्ती

DNB BHARAT DESK

- Sponsored Ads-

बरौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा देवस बाबा स्थान में गोली लगने से एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया है। ज़ख़्मी युवक का पहचान बरौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा देवस बाबा स्थान निवासी उपेन्द्र यादव के पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुआ है। वहीं घटना की सुचना पुलिस को घटना घटित होने के एक घंटे बाद मिलती है यह चर्चा का विषय बना हुआ है और यहीं से गोलीकांड अनसुलझी गुत्थी बन जाती है। वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी टू भास्कर रंजन ने बताया कि घटना की सुचना देर से पुलिस को मिली है। घटना की सुचना पाते ही बरौनी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दिया।

बेगूसराय के बरौनी थाना क्षेत्र में गोली लगने से युवक घायल, चिंताजनक स्थिति में अस्पताल में भर्ती 2साथ ही साथ एफ एस एल की टीम भी मौके पर पहूंच मामले की पड़ताल किया।पर कुछ भी ख़ास हाथ नहीं लगा है। पुलिस मामले में जानकारी प्राप्त करने के लिए ज़ख़्मी युवक के संदर्भ में पता लगाकर बेगूसराय शहर स्थित एक निजी अस्पताल पहूंचा जहां ज़ख़्मी युवक छोटू कुमार का इलाज किया जा रहा था। उन्होंने कहा घटनास्थल की बात करें तो वहां घटना का कोई सीन क्रिएट नहीं हो रहा था। जैसा आरोप ज़ख़्मी युवक छोटू कुमार की मां इंदू देवी लगा रही है।उन्होंने कहा पुलिस जब घटनास्थल पर पहूंची तो रक्त के थक्के जम हुए थे और उसपर जला हुआ आग का राख डाला हुआ था और एक प्लास्टिक की जालीनुमा चट्टी में खून लगा हुआ था।

बेगूसराय के बरौनी थाना क्षेत्र में गोली लगने से युवक घायल, चिंताजनक स्थिति में अस्पताल में भर्ती 3घटनास्थल पर से पुलिस को नाही हथियार बरामद हुआ है और ना ही उसका खोखा। उन्होंने कहा उपेन्द्र यादव के 20 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार के घर के पास मवेशियों के पालने वाले एक झोपड़ी में घटित हुई बताई जा रही है। पर वहां घटना को लेकर किसी भी प्रकार का कोई आक्रोश नहीं था सभी लोग अपने-अपने कार्यों में सम्मिलित थे। घटनास्थल पर स्थिति बिल्कुल सामान्य था। वहीं दूसरी ओर देखें तो यह भी कहा जा रहा था कि हो न हो यह घटना आपसी पारिवारिक जीवन के कारण भी घटित हुई हो सकती है। हालांकि यह अनुसंधान का विषय है। वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए ज़ख़्मी युवक छोटू कुमार की मां इंदू देवी ने बताया कि पुरानी रंजीश में हमारे पुत्र छोटू कुमार को तीन – चार अपराधियों ने गोली मारकर सुला दिया।

बेगूसराय के बरौनी थाना क्षेत्र में गोली लगने से युवक घायल, चिंताजनक स्थिति में अस्पताल में भर्ती 4 हम जब कुछ देर बाद पीछे गए तो पाए की मेरा बेटा छोटू ख़ून से लथपथ ज़मीन पर गिरा हुआ था। हमारे द्वारा शोर मचाने पर आस-पास के सभी लोग आए और हमारे बेटे को बरौनी स्थित एक निजी अस्पताल में ले गया। जहां नाजुक हालत में बेगूसराय रेफर कर दिया।जिसके बाद लोग उसे बेगूसराय ले गए हैं जहां उसका इलाज चल रहा है। उसका जान बचना मुश्किल है। हमारे बेटे के साथ कुछ दिन पहले भी मार-पीट किया है और गाड़ी का शीशा तोड़ दिया था। हमारे बेटे को एक परिवार द्वारा गलत तरीके से मार-पीट के केस में फंसाया गया है। जिसमें उसपर केस चल रहा है।

बेगूसराय के बरौनी थाना क्षेत्र में गोली लगने से युवक घायल, चिंताजनक स्थिति में अस्पताल में भर्ती 5वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि युवक पर उसकी पत्नी खगड़िया जिला निवासी अपने खगड़िया जिला के किसी थाना में उसपर केस किए हुए है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि स्थानीय पुलिस पदाधिकारी द्वारा अभी नहीं किया गया है। मौके पर सदर डीएसपी टू भास्कर रंजन, थानाध्यक्ष बरौनी रंजन कुमार ठाकुर, पुलिस अवर निरीक्षक मो आलमगीर, जितेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य पहूंच कर मामले को कई बिंदुओं पर जांच शुरू कर दिया है। समाचार संकलन तक मामले में एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई थी।

Share This Article