बेगूसराय: खाड़ी देशों में युद्ध के संकट के बीच पेट्रोलियम आपूर्ति पर प्रशासन सख्त; डीएम और एसपी ने की हाई-लेवल बैठक

DNB Bharat Desk

बिहार पुलिस मुख्यालय (विशेष शाखा) द्वारा जारी निर्देशों के आलोक में आज दिनांक 11.03.2026 को जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री श्रीकांत शास्त्री एवं पुलिस अधीक्षक, बेगूसराय श्री मनीष द्वारा संयुक्त रूप से समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में बैठक आयोजित की गई।

- Sponsored Ads-

बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री महेश्वर प्रसाद सिंह के साथ-साथ HPCL, BPCL, IOCL तथा थिंक गैस के पदाधिकारी उपस्थित थे।बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री ने कहा कि मध्य पूर्व (खाड़ी देशों) में उत्पन्न युद्ध जैसी परिस्थितियों के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोलियम उत्पादों एवं गैस की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए जिले में पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी गैस की उपलब्धता पर नियमित और सघन निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।

बेगूसराय: खाड़ी देशों में युद्ध के संकट के बीच पेट्रोलियम आपूर्ति पर प्रशासन सख्त; डीएम और एसपी ने की हाई-लेवल बैठक 2उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि सभी पेट्रोल पंपों एवं गैस एजेंसियों पर आपूर्ति की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जाए, ताकि आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।पुलिस अधीक्षक श्री मनीष ने सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर संभावित भीड़ की स्थिति में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क रहें तथा आवश्यकता पड़ने पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था भंग नहीं होने दी जाएगी।

Share This Article