डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज बेगुसराय पहुंचे जहां उन्होंने समाहरणालय स्थित कारगिल भवन में दिशा की बैठक में भाग लिया।

जिले के पदाधिकारी सहित जिले के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के साथ हुई इस बैठक में जिले के विकास के लिए गई अहम मुद्दों को उठाया गया। सांसद गिरिराज सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कई ऐसे मुद्दे सामने आए जिसमें अनियमितता की बात सामने आई। लेकिन उन पर गंभीरता से विचार किया गया है और अगली दिशा की बैठक तक सभी मुद्दों को सही ढंग से सरजमी पर लाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि एलपीजी के संबंध में पदाधिकारी ने संतुष्टिप्रद जवाब देते हुए कहा कि बेगूसराय में एलपीजी की कोई कमी नहीं है। वहीं खाद्य सुरक्षा को लेकर सांसद गिरिराज सिंह ने थोड़ी नाराजगी जताई है। और अगली बैठक तक इसे ठीक करने का दावा भी किया है ।
डीएनबी भारत डेस्क