डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर बाजार समिति प्रांगण में लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) व्यवसायिक प्रकोष्ठ समस्तीपुर का बैठक शुक्रवार को श्री जयकिशोर पोद्दार जिला अध्यक्ष व्यवसायिक प्रकोष्ठ लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) समस्तीपुर के अध्यक्षता में किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार निराला व्यवसायिक प्रकोष्ठ शामिल हुए।
जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिनांक – 24/09/2026 को होने वाले (यूथ बोले तो) कार्यक्रम मिलर हाई स्कूल पटना में अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को भागीदारी सुनिश्चित कराने का निर्णय लिया गया,इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रचार प्रसार करने का भी निर्णय लिया गया।
मौके पर मौजूद थे श्री रमण कुमार सिन्हा प्रदेश उपाध्यक्ष व्यवसायिक प्रकोष्ठ, मोहन सिंह महामंत्री समस्तीपुर, रामनरेश राम मिडिया प्रभारी व्यवसायिक प्रकोष्ठ समस्तीपुर, संजय कुमार साह प्रखंड अध्यक्ष व्यवसायिक प्रकोष्ठ वारिसनगर एवं अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट