समस्तीपुर: एक युवक का पिस्तौल के साथ वीडियो हुआ वायरल, एसपी ने दिए जांच के आदेश

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर:पुलिस की कार्रवाइयों के बावजूद सरेआम हथियार लहराने का वीडियो आए दिन सामने आते रहता है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक किसी चौर में पिस्टल लेकर दिखाई दे रहा है। 

- Sponsored Ads-

वायरल वीडियो के बैकग्राउंड में खेत खलिहान नज़र आ रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हथियार के साथ दिखाई दे रहा युवक मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के  दुधपुरा वार्ड नंबर 4 का कुंदन तिवारी है जो अपराधी बताया जा रहा है। हालांकि, D N B bharat इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

समस्तीपुर: एक युवक का पिस्तौल के साथ वीडियो हुआ वायरल, एसपी ने दिए जांच के आदेश 2 वहीं, बता दें कि  सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार, यह मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी अरबिंद प्रताप के निर्देश पर मुफ्फसिल पुलिस ने वीडियो में हथियार लहराते दिखाई दे रहे युवक की पहचान कर ली है और उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया में जुट गई थी। 

समस्तीपुर: एक युवक का पिस्तौल के साथ वीडियो हुआ वायरल, एसपी ने दिए जांच के आदेश 3वहीं, इस संबंध में मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि युवक की पहचान कर ली गई है और उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article