भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा ताजपुर अंचल, कमरे के अंदर नोट लेते दिखे कर्मचारी
डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर:बिहार सरकार के राज्य – मंत्री की लाख चेतावनी के बाद भी अंचल कर्मियों द्वारा रिश्वतखोरी एवं भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीं ले रहा है।
दाखिल ख़ारिज, जमाबंदी, – परिमार्जन जैसी जमीनी समस्या को लेकर लोग परेशान हैं और विभाग एवं विभागीय कर्मी लापरवाही, अनियमितता एवं भ्रष्टाचार की गिरफ्त में अपनी ही धुन में मस्त हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक ताजपुर में विभिन्न सोशलमीडिया पर एक राजस्व कर्मचारी द्वारा किसी युवक से कमरे के अंदर रुपये लेते हुए वीडिओ खूब वायरल हो रहा है। हालांकि इस वायरल वीडिओ की पुष्टि D N B Bharat नहीं करता है।लेकिन यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा है।
वीडियो में दिख रहा ताजपुर अंचल में कार्यरत राजस्व कर्मचारी बताया जा रहा है। वे मानपुरा एवं सरसौना पंचायत में काम करने वाले रोबिन ज्योति नामक कर्मचारी बताए जा रहे हैं।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज अफरोज की रिपोर्ट
