नालंदा: 10 सूत्री मांगों को लेकर बिहारशरीफ में ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार का प्रदर्शन, 90 दिनों में मांगें पूरी नहीं हुई तो देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार के बैनर तले बिहारशरीफ के श्रम कल्याण केंद्र मैदान में चालकों ने अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में चालक मौजूद रहे और सरकार से अपनी मांगों पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की।

धरना में शामिल चालकों ने कहा कि सड़क दुर्घटना में ड्राइवर की मृत्यु को आपदा श्रेणी में शामिल किया जाए और ड्राइवर आयोग का गठन किया जाए। इसके अलावा दुर्घटना में मृत्यु होने पर 20 लाख रुपये मुआवजा, अपंगता की स्थिति में 10 लाख रुपये की सहायता तथा दुर्घटना में समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई।

नालंदा: 10 सूत्री मांगों को लेकर बिहारशरीफ में ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार का प्रदर्शन, 90 दिनों में मांगें पूरी नहीं हुई तो देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी 2 चालकों ने 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशन योजना लागू करने और दुर्घटना में चालक की मृत्यु होने पर उसके आश्रितों को तत्काल पेंशन देने की भी मांग उठाई। साथ ही 1 सितंबर को ‘ड्राइवर दिवस’ घोषित करने की मांग भी की गई।चालकों ने कहा कि कोविड काल में जब लोग घरों से बाहर निकलने से डर रहे थे, उस समय भी ड्राइवरों ने अपने परिवार से दूर रहकर ईमानदारी से काम किया।

 नालंदा: 10 सूत्री मांगों को लेकर बिहारशरीफ में ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार का प्रदर्शन, 90 दिनों में मांगें पूरी नहीं हुई तो देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी 3इसके बावजूद आज उन्हें सम्मान और सुरक्षा नहीं मिल रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार 90 दिनों के भीतर उनकी 10 सूत्री मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लेती है, तो देशभर के चालक स्टीयरिंग छोड़कर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Share This Article