एपीएसएम कॉलेज बरौनी के कर्मचारियों ने अपनी पंद्रह सूत्री मांग को लेकर काला बिल्ला लगाकर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ धरना देते हुए जमकर किया नारेबाजी

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिला के एपीएसएम कॉलेज बरौनी यूनिट ने बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ मिथिला प्रक्षेत्र के आह्वान पर कर्मचारियों का चरणबद्ध आंदोलन लगातार जारी है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अपनी 15 सूत्री मांगों    पूर्व समर्पित ज्ञापनों सहित निम्नलिखित बिन्दुओं का क्रियान्वयन किया जाय।

- Sponsored Ads-

प्रोन्नति प्रभार दिये गए कर्मियों का प्रोन्नति वेतन का निर्धारण महाविद्यालय को भेजते हुए भुगतान सुनिश्चित किया जाय साथ ही शेष बचे कर्मियों को पदस्थापना सुनिश्चित किया जाय। महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालयों में आहता प्राप्त कर्मियों को रिक्त पदों पर प्रोन्नति प्रभार दिया जाय।लोक भवन पटना द्वारा पारित नियम/परिनियम का अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। चतुर्थ चरण के कर्मियों का सप्तम वेतन का वेतान्तर का भुगतान किया जाय।न्यायालय से न्याय प्राप्त कर्मियों को न्यायदेश के आलोक में लाभ प्रदान किया जाय। नियम/परिनियम एवं तथ्यों से परे संचिकाओं का निष्पादन कर कर्मचारियों का आर्थिक एवं मानसिक दोहन-शोषण पर नियमानुकूल कार्रवाई किया जाय।

विश्वविद्यालय पत्रांक C/DR-1 /9100 दिनांक 15.04.2024 के आलोक में महाविद्यालय में प्रधान लिपिक सामान्य/लेखा को प्रशाखा पदाधिकारी नामित किया जाय। समस्तीपुर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य कक्ष में कर्मी के साथ घटित घटना में प्रधानाचार्य की भूमिका की जांच की जाय। सभी स्थानांतरित कर्मियों का किया गया स्थानांतरण वापस किया जाय। कार्यरत एवं सेवानिवृत कर्मियों का बकाया महंगाई भत्ते का अविलंब पूर्ण भुगतान किया जाय। सेवा निवृत कर्मियों का नियमों के विपरीत की गई कटौती वापस करते हुए सेवांत लाभ का भुगतान किया जाय। न्यायालय के आदेश के विपरीत प्रोन्नति में तिथियों की हेराफेरी का तुरंत सुधार किया जाय। एमएसीपी का निर्धारण किया जाय। सभी कार्यरत एवं अवकाश प्राप्त कर्मियों का स-समय वेतन भुगतान किया जाय। समेत अन्य मांगो के समर्थन में कर्मचारियों ने बुधवार, 15 अप्रैल 2026 को काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज कराया।

एपीएसएम कॉलेज बरौनी के कर्मचारियों ने अपनी पंद्रह सूत्री मांग को लेकर काला बिल्ला लगाकर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ धरना देते हुए जमकर किया नारेबाजी 2विरोध प्रदर्शन के अगले चरण में, आज भोजनावकाश के समय (दोपहर 1:30 से 2:00 बजे तक) कर्मचारियों ने प्रधानाचार्य कक्ष के समक्ष एकत्रित होकर  धरना दिया।धरना के दौरान कर्मियों ने कॉलेज और यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे बीते 10 अप्रैल से ही काला बिल्ला लगाकर कार्य कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक उनकी जायज मांगों पर कोई ठोस विचार नहीं किया गया है। आंदोलन का नेतृत्व करते हुए जिलाध्यक्ष श्री राजेश कुमार कॉलेज यूनिट के अध्यक्ष श्री अजय कुमार और सचिव श्री रविरंजन कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, आंदोलन और उग्र होगा।

वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारी अपनी सेवा शर्तों और लंबित मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्षरत हैं। यदि जल्द ही मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो महासंघ आगे की रणनीति तय कर कार्य बहिष्कार जैसे कड़े कदम उठाने को विवश होगा। मौके पर श्री मनोज कुमार मिश्र,श्रीमती निशा कुमारी,श्रीमती अन्नपूर्णा देवी,श्रीमती इन्दु कुमारी,श्री शिव प्रकाश झा,श्री सुनील फलाहारी समेत कॉलेज के कई अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article