डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में किशोरी से रेप मामले अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। नाराज लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-28 को जाम कर आगजनी कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की । जिससे दोनों लेन में वाहनों की लंबी कतारें लग गई।

लोगों का आरोप है कि पुलिस आरोपी को बचा रही है और मामले को रफा दफा करने का प्रयास कर रही है।आरोपी की गिरफ्तार की मांग कर रहे प्रदर्शन कर रहे लोगों में अधिकतर भीम आर्मी के कार्यकर्ता थे। जो झंडा बैनर के साथ आरोपी की गिरफ्तारी और उसे फांसी देने की मांग कर रहे थे।
बारिश के बावजूद भी आंदोलनकारी सड़क पर डटे रहे। बीच सडक पर आगजनी कर जमकर नारेबाजी की।बता दें की पिछले सप्ताह एक लड़की शौच करने के लिए मक्के की खेत में गई थी। इसी दौरान गांव के लोग कुछ युवकों ने उसे पकड़ लिया। फिर रेप की घटना को अंजाम दिया।
इस संबंध में महिला थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, लेकिन इस मामले में अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जिससे लोगों में काफी नाराजगी है। आरोपियों की गिरफ्तारी और फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट