“नारी ही सृष्टि का आधार”: समस्तीपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आधी आबादी का सम्मान, एम्पीयर शोरूम में हुआ भव्य कार्यक्रम

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

रविवार को समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड (एम्पीयर इलेक्ट्रिक स्कूटर शोरूम) में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आधा दर्जन महिलाओं को सम्मानित किया गया l कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी सह एम्पीयर इलेक्ट्रिक स्कूटर शोरूम के प्रबंधक हरेंद्र कुमार तथा संचालन एमरान बैटरी के वितरक राय सोनी सिंह ने किया l

इस अवसर पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हम पूरे इतिहास में महिलाओं की शक्ति और नेतृत्व को सलाम करते हैं l नारी केवल एक शब्द नहीं, बल्कि संपूर्ण सृष्टि का आधार है। वह जीवनदायिनी है, प्रेम की मूर्ति और रिश्ते संवारने वाली शक्ति है। भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति, ममता, और त्याग का स्वरूप माना गया है। हमारे शास्त्रों में नारी की महिला का गुणगान उल्लेखित है।

"नारी ही सृष्टि का आधार": समस्तीपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आधी आबादी का सम्मान, एम्पीयर शोरूम में हुआ भव्य कार्यक्रम 2शास्त्रों में कहा भी गया है, “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः” अर्थात जहां पर नारी का सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास होता है इसलिए हम सभी को हमारे जीवन में नारी का सम्मान जरूर करना चाहिए। समान अवसरों और प्रगति के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध होने की जरूरत है l आइए हम सब मिलकर एक ऐसा भविष्य बनाएं जहां हर महिला सम्मान और स्वतंत्रता के साथ आगे बढ़े l

"नारी ही सृष्टि का आधार": समस्तीपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आधी आबादी का सम्मान, एम्पीयर शोरूम में हुआ भव्य कार्यक्रम 3मौके पर समाजसेवी हरेंद्र कुमार, एमरोन बैटरी के वितरक राय सोनी सिंह, दिवाकर कुमार, मनीषा कुमारी, रानी झा, संध्या कुमारी, पूजा कुमारी गुप्ता, संजय साह, विकास कुमार, मोo सज्जाद, रौनक साह, संदीप सरकार, प्रवीण कुमार, रंजीत कुमार आदि मौजूद थे l

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article