समस्तीपुर में ‘हर घर तिरंगा’ साइकिल रैली, डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर जिला समाहरणालय परिसर से रविवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली को जिला पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

- Sponsored Ads-

 इस दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय लोग तिरंगा लेकर साइकिल रैली में शामिल हुए। रैली का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा फहराने के लिए आमजन को जागरूक करना रहा। साइकिल रैली के दौरान प्रतिभागियों ने तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति के संदेश दिए। 

समस्तीपुर में ‘हर घर तिरंगा’ साइकिल रैली, डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 2जिला प्रशासन की ओर से लोगों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की गई।समाहरणालय से निकली रैली ने शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए लोगों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति जागरूक किया।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article